पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाेला में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज,रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज काे शनिवार काे गाेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रारंभिक जांच के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि संदिग्ध मरीज जीविकोपार्जन के लिए भूटान में मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी तो स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए गया था। चिकित्सकों ने टीबी और अन्य जांच कराने की सलाह दी। वह बिना जांच कराए शुक्रवार को अपने घर पहुंचा। घर आते ही उसे सरदर्द, सर्दी खांसी, आवाज में भारीपन, छाती में दर्द के साथ स्थिति बिगड़ने लगी। शनिवार को परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी गाेला लाया। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...