पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वाति मालीवाल का अनशन: Swati Maliwal Hunger Strike Over Kathua & Unnao Case

कठुआ-उन्नाव रेप केस के विरोध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाित मालीवाल का अनिश्चकालीन अनशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. कठुआ और उन्नाव रेप केस के विरोध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनिश्चकालीन अनशन कर रही हैं। स्वाति मालीवाल की मांग है कि बच्चियों से रेप के दोषियों को 6 महीने में फांसी दी जाए। अनशन शुरू करने से पहले स्वाति महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट भी गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची से रेप हुआ था। इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, यूपी के उन्नाव में एक महिला से रेप का आरोप बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा था। उन्हें सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। देश में इन दोनों घटनाओं को लेकर काफी गुस्सा है। 

 

कठुआ गैंगरेप: भाजपा के 2 मंत्रियों का इस्तीफा, इन पर आरोपियों का समर्थन करने का आरोप

 

क्या कहा मालीवाल ने?
- स्वाति ने अनशन के दौरान कहा- क्या हम इतने असंवेनशील हो गए हैं कि हमें अपनी ही बच्चियों की चीखें सुनाई नहीं देतीं। दिल्ली हो या उन्नाव या फिर कठुआ आखिर इस तरह की घटनाएं हो क्यों रही हैं? सवाल ये है कि अगर बेटियों के साथ यही सलूक होता रहा तो क्या हमारा लोकतंत्र बच पाएगा। मालीवाल ने इस मौके पर कुछ मांगें रखीं। उन्होंने कहा- अब पॉक्सो एक्ट में संशोधन कर उसमें फांसी की सजा का प्रावधान रखने की बात की जा रही है। लेकिन, सवाल ये है कि क्या सिर्फ कानून बनाने से हमारा काम हो जाएगा? कानून को सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए। पुलिस की जवाबदेही तय हो और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं। 

 

उन्नाव रेप मामला: आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर गिरफ्तार; हाईकोर्ट ने कहा था- हिरासत में ना रखें, अरेस्ट करें

 

यशवंत सिन्हा ने क्या कहा?
- मालीवाल के अनशन में शामिल होने के लिए बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा भी पहुंचे। सिन्हा ने कहा कि वो स्वाति का साथ देने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिला सुरक्षा की दिशा में ज्यादा काम करने की जरूरत है। उन्होंने कठुआ और फिर उन्नाव की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि ये घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। 

 

कठुआ गैंगरेप: राहुल ने आधी रात को इंडिया गेट पर निकाला कैंडल मार्च, साढ़े पांच साल बाद निर्भया केस जैसा विरोध

खबरें और भी हैं...