- Hindi News
- National
- Mohali News Sweeping Machines Roaming The Streets Are Not Cleaning Completing Kilometers
सड़कों पर घूमती स्वीपिंग मशीनें सफाई नहीं, किलोमीटर पूरे कर रही
शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम का मैकेनिकल स्वीपिंग सिस्टम अपनाया गया है। मशीनों क जरिए शहर की सड़कों की सफाई की जाती है। निगम की ओर से इसके लिए लायंस कंपनी को करीब 13 करोड़ सालाना का ठेका दिया गया है। नियमों के अनुसार कंपनी को मशीनों के जरिए शहर में रात के समय सड़कों की सफाई करनी होती है। लेकिन यह मशीनें सड़कों पर सुबह ही सफाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। सुबह इन मशीनों की ओर से सड़कों पर सफाई करना करना न के बराबर है, क्योंकि दिन में समय ट्रैफिक होने के चलते मशीनें से सड़कों की सफाई नहीं हो पाती। शनिवार को भी मैकेनिकल स्वीपिंग सिस्टम मशीन दोपहर करीब 12 बजे स्पाइस लाइट पॉइंट से ओल्ड अमरटैक्स चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति करती हुई नजर आई।
कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात को पूरे शहर मेंें मशीनों के जरिए सड़कों की सफाई का काम करेंगे, ताकि जब लोग सुबह-सुबह अपने कामों पर निकलेंगे तो उन्हें सड़कों पर सब साफ व स्वच्छ दिखाई दे। लेकिन कंपनी की ओर से रात के बजाय दिन में सड़कों पर मशीनें चलाई जा रही हैं।
कंपनी की ओर से दिन में मशीनें इसलिए चलाई जाती हैं, क्योंकि कंपनी की जो मैकेनिकल स्वीपिंग सिस्टम के लिए मशीनें लाई गई हैं, उनमें जीपीएस सिस्टम फिट किया गया है। रोजाना मशीनों को करीब शहर में करीब 50 से 70 किलोमीटर घुमाकर सड़कों की सफाई करनी होती है। लेकिन रात को मशीनें न चलाकर दिन में कंपनी की ओर से मात्र अपने किलोमीटर पूरे किए जाते हैं। फिर चाहे सड़कों पर सफाई हो या न हो। इससे कंपनी को कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी को रात के समय इसलिए भी सफाई करने के लिए बोला गया है, क्योंकि रात को सड़कें खाली होती हैं।
मशीनें आराम से सड़कों के किनारे बर्म के पास सड़कों की सफाई करती हैं। लेकिन दिन में सड़कों पर ट्रैफिक होने के चलते मशीन को सड़कों किनारे फुटपाथ के सामने कोई न कोई अड़चन यानी की कोई वाहन या अन्य बाधा मिल जाती है, जिस कारण दिन में मशीनों के जरिए सफाई नहीं हो पाती है।
पता करेंगे कि मशीनें दिन में क्यों चल रही हैं
दिन में मशीनों को लेकर पता किया जाएगा कि क्यों चल रही हैं। सड़कों पर वाहन खड़े हैं और गाड़ियां तेज निकल रही हैं, इसको चेक करवाया जाएगा। -सरबजीत सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, निगम मोहाली
_photocaption_स्पाइस लाइट पॉइंट से ओल्ड अमरटैक्स चौक रोड पर मशीन।*photocaption*