पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. राजधानी कोहेफिजा इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने डॉक्टर की पत्नी को घर पर संकट होने का झांसा दिया और नकदी और जेवर समेत करीब 4 लाख रुपए का माल समेटकर चंपत हो गई। आरोपी महिला ने पूजा करने के नाम पर एक डिब्बे में चावल और आटे के साथ नकदी व जेवर रखने का नाटक किया था। बाद में डिब्बे में सिर्फ चावल और आटा मिला। रामचंदर प्रजापति बीएएमएस डॉक्टर हैं। उनका परवलिया में क्लीनिक है।
कहा था-एक रुपया भी छोड़ा तो अनर्थ हो जाएगा
- मैं अपनी बेटी आराधना के साथ रविवार दोपहर घर पर थी। इसी दौरान 50-55 साल की एक बुजुर्ग महिला आई।
- उनके पानी मांगने पर मैंने बेटी से उसे पानी देने को कहा। इसके बाद वह कहने लगी कि उसे सिद्धी प्राप्त है।
- फिर कहा-तुम्हारे घर पर संकट है। पति और बच्चों की जान खतरे में है, लेकिन वह यह संकट दूर कर सकती है। मैं डर गई। उसे आटा दिया।
- उसने मंत्र पढ़ने का नाटक करते हुए आटा गूंदा और फिर चावल के साथ दो खाली डिब्बे मांगे। हमने उसे वह भी दे दिया।
- इसके साथ ही उसने कहा कि घर में जो भी जेवर और रुपए हैं उसे ले आओ। एक रुपए भी छोड़ा तो अनर्थ हो जाएगा। ऐसा ही किया।
- बुजुर्ग महिला ने मेरे सामने ही एक डिब्बे में आटा, चावल, जेवर और दो लाख रुपए नकद रख दिए।
- उसने दोनों डिब्बों को कपड़े से बांधते हुए कहा कि पांच सोमवार व्रत करने के बाद इसे खोलना।
- इतना कहने के बाद बुजुर्ग ने प्रेमलता के हाथ में चावल रखे और कुछ दूर तक साथ ले गई। प्रेमलता लौटी तो और डिब्बे खोले तो उसमें सिर्फ चावल और आटा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.