पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दलित युवाओं-पुलिस के बीच झड़पें, पुष्पांजलि कार्यक्रम में हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वडोदरा। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आज शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उधर दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाड़ी के चेतावनी के चलते आज पूरे शहर में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई थी। विशेषकर डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा के आसपास काफी सुरक्षा व्यवस्था थी। इसी के चलते आज सुबह कई स्थानों पर पुलिस ने दलितों को प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका, इसलिए झड़पें हुई। भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण…

 

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने चेतावनी दी थी कि अम्बेडकर जयंती पर भाजपा नेताओं को उनकी प्रतिमा को छूने भी नहीं दिया जाएगा। इसके चलते पुलिसबल तैनात था। इसके बाद भी भाजपा नेताओं ने रेसकोर्स स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहां पुलिस ने दलितों को रोका, वहां झड़पों की खबरें हैं।

 

संविधान सम्मान यात्रा

शहर भाजपा द्वारा मनुभाई टॉवर स्थित कार्यालय से संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई। प्रदेश महामंत्री जीवराज चौहान, शब्दशरण ब्रह्मभट्ट, सांसद रंजनबेन भट्ट, मेयर भारत डांगर, वडोदरा के विधायक और काफी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को खुली जीप में रखकर उनके गीतों के साथ पदयात्रा निकाली। पहले से मिली सूचना के आधार पर पूरे शहर में पुलिस की चुस्त व्यवस्था की गई थी।

 

 
खबरें और भी हैं...