पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदमिश्क. सीरियाई सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने दमिश्क और उसके आस-पास का इलाका इस्लामिक स्टेट ग्रुप (आईएसआईएस) के आतंकियों से आजाद करा लिया है। सेना के मुताबिक, अब यह क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित है।
- सीरियन टीवी चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में जनरल अली मेहोब ने कहा कि सेना ने एक महीने के अभियान के बाद फिलीस्तीनी यर्मोक शिविर और हजर अल-असवाद में आईएस को खत्म कर दिया।
- "राष्ट्रपति बशर असद की सेना ने 2011 की लड़ाइयों के बाद पहली बार दमिश्क और उसके आस पास के इलाकों को सरकारी नियंत्रण में लिया है। दमिश्क और उसके आस-पास का क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित है। इस अभियान में दोनों ओर से कई लोग मारे गए हैं। साथ ही यर्मोक शिविर के रिहायशी इलाके में भी काफी तबाही हुई है।"
सरकार को करना पड़ा युद्ध विराम
- स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जिस जगह पर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी, वहां कुछ नागरिक भी फंसे थे। उन्हें निकालने के लिए सेना को युद्ध विराम करना पड़ा। जिसके बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया।
- सोमवार की दोपहर को सेना ने युद्ध विराम खत्म कर अपना ऑपरेशन फिर से शुरू किया।
सीरिया में क्या है विवाद?
- बशर अल असद ने 2000 में अपने पिता हाफेज अल असद से सत्ता हासिल की थी। मार्च 2011 में सीरिया के दारा शहर में आंदोलन शुरू हुए। असद ने इस आंदोलन के खिलाफ सेना का इस्तेमाल किया। असद ने इन्हें विदेश से समर्थित आतंकी करार दिया।
- 2012 में इसने गृहयुद्ध का रूप ले लिया। आंदोलनकारियों ने अपना नियंत्रण कायम करना शुरू कर दिया। इस आंदोलन में ईरान, रूस, सऊदी अरब और अमेरिका ने हस्तक्षेप किया। दूसरी ओर इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के उत्तरी और पूर्वी इलाकों पर कब्जा कर लिया। अलकायदा के लीडर अयमान अल जवाहिरी ने सीरियाई लोगों से जिहाद के लिए आगे आने की अपील की।
- असद के खिलाफ शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों और संघर्ष में अब तक करीब 4 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
सीरिया में कौन किसके साथ?
- असद की सीरिया डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) को रूस और ईरान सपोर्ट कर रहे हैं।
- अमेरिका पर आरोप है कि वह असद के खिलाफ विद्रोहियों की मदद कर रहा है।
- हालांकि, रूस और अमेरिका कहते रहे हैं कि उनका एक ही दुश्मन आईएसआईएस है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.