पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमधु पाल
मुंबई से बीबीसी हिंदी के लिए
अपने किरदारों की वजह से स्क्रीन पर अलग पहचानने बनाने वाली अभिनेत्री तब्बू का मानना है कि कलाकारों को टाईपकास्ट किया जाता है.
बीबीसी से बात करते हुए कहा, \"हमें बार-बार एक जैसे ही किरदार करने पर मजबूर किया जाता है.\"
फ़िल्मों के चयन पर तब्बू कहती हैं, \"अधिकतर लोगों का मानना है कि अगर आप कॉमेडी फ़िल्में करेंगे तो आपको गंभीरता से नहीं लिया जाएगा और जिसके चलते लोग एक ही तरह की फ़िल्में करने लगते हैं.\"
\'चाची 420\', \'हेरा फेरी\' और \'साजन चले ससुराल\' जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकी तब्बू कहती हैं कि वे कॉमेडी फ़िल्मों के प्रति ज़्यादा आकर्शित होती हैं.
उन्होंने कहा, \"मैं बहुत दिनों से एक कॉमेडी फ़िल्म करना चाहती हूं, मुझे लगता है लोग भूल गए हैं कि मैंने \'बीवी न.1\' और \'साजन चले ससूराल\' जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है.\"
निर्देशकों के चयन पर उनका कहना है, \"शायद निर्देशकों को भी लगता होगा कि तब्बू को लोग संजीदा किरदार में देखना पसंद करते हैं तो उसे एसी फ़िल्मों में ही लिया जाए.\"
वे कहती हैं, \"हां मुझे काफ़ी ग़ुस्सा आता है लेकिन ग़ुस्सा किसे नहीं आता, ग़लत बातों पर गुस्सा आना स्वभाविक है लेकिन हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देना भी गलत है.\"
वर्ष 2015 में आई फ़िल्म \'दृश्यम\' में तब्बू को दर्शकों के साथ साथ फ़िल्म समीक्षकों से भी काफी तारीफ़ मिली थी.
अवॉर्ड्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वो कहती हैं, \"मैंने आजतक कभी अवॉर्ड्स को ध्यान में रखकर फ़िल्मों में काम नहीं किया, मिल जाए तो ठीक न मिले तो भी ठीक, मेरा काम तो अभिनय करना है.\"
अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फ़िल्म \'फितूर\' 12 फरवरी को रिलीज़ हो रही है इस फ़िल्म में तब्बू के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.