भारत में टैबलेट बाजार में 10 फीसदी गिरावट, लेनेवो अव्वल
भारत में टैबलेट बाजार में 10 फीसदी गिरावट, लेनेवो अव्वल
टैबलेट पीसी बाजार पर साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग बाजार की 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि डाटाविंड 16 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे पायदान पर रहा।
सीएमआर की एनालिस्ट मेनका कुमारी ने कहा, \"\"दिलचस्प बात यह है कि रेस्तरांओं के प्रबंधक, यातायात पुलिस, सेल्समैन, कूयिरवाले, डिलीवरी ब्वॉयज समेत नए उद्यमियों में टैबलेट कंपनियों को लेकर रोचक होड़ देखने को मिल रही है।\"\"
इस क्षेत्र में आने वाले दिनों में और उछाल देखने को मिल सकता है। वर्ष 2017 की आखिरी तिमाही में लेनेवो की हिस्सेदारी 26.1 फीसदी थी।
--आईएएनएस