- Hindi News
- National
- New Delhi News Tahir39s Assisted Princely State On Remand For 4 Days His Father Jailed
ताहिर का मददगार रियासत 4 दिन की रिमांड पर, उसके पिता को जेल
दोनों पर ताहिर की मदद करने का था आरोप
दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) ने 7 दिन में गोशाला और डेयरी के रजिस्ट्रेशन के आदेश जारी किए थे, इसका पालन तीन महीने बाद भी नहीं हुआ है। इसकी जानकारी कमेटी के सूचना अधिकारी की तरफ से दी गई है। इस मामले में बात करने पर अब अधिकारी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्राेल बोर्ड (सीपीसीबी) की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।डीपीसीसी ने जुलाई 2019 में डेयरी और गोशाला पर कार्रवाई करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। डीपीसीसी की तरफ से इस कार्रवाई को एनजीटी के आदेश पर करना बताया गया था। इसके बाद दिसंबर 2019 में डीपीसीसी ने दिल्ली की सभी डेयरी और गोशाला को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश जारी किए गए। इसके लिए 7 दिन की समयसीमा भी तय की। रजिस्ट्रेशन न कराने पर गोशाला या डेयरी को बंद करने की कार्रवाई करने के निर्देश थे। इस संबंध में बीके दत्त कॉलोनी के अनिल कुमार के सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी में डीपीसीसी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनके पास न तो अब तक कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। साथ ही रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही।
नोएडा: होली के दिन दोपहर दो बजे से उपलब्ध रहेगी एक्वा लाइन मेट्रो की सेवाएं
नोएडा | नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल नेटवर्क पर सेवाएं होली के दिन मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग के लिए भी यह समय लागू होगा। गौतम बुद्ध नगर जिले को कवर करने वाली एक्वा लाइन पर 21 मेट्रो स्टेशन हैं, जिसकी कुल लंबाई 29.7 किलोमीटर है। बयान के अनुसार, ‘मेट्रो ट्रेन सेवाएं 10 मार्च को एक्वा लाइन पर दोपहर दो बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य समय के अनुसार चलती रहेंगी। ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।’उसमें कहा गया, ‘सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी 10 मार्च को दोपहर 2 बजे से ही उपलब्ध होगी।’
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
भास्कर न्यूज| नई दिल्ली
नरेला इलाके में बीती रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस का काम करने वाले एक युवक को गोली मार दी। युवक को गोली पीठ में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान गौतम चौहान के रुप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात आपसी रंजिश के इरादे से की गई थी। घायल युवक गौतम चौहान भी पहले हत्या की कोशिश में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।गौतम चौहान परिवार के साथ हरियाणा के सोनीपत में रहते है। वह एक निजी कंपनी में फायनेंस का काम करता है। शनिवार रात करीब 10.15 बजे पुलिस को होलंबी कलॉ फाटक के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर खून से लथपथ हालात में एक युवक दिखा। उसके पास ही बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस ने घायल को तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने गौतम के परिवार को वारदात की सूचना दी। हादसे के समय गौतम बाजार से केश क्लेक्शन के रुपए लेकर जा रहा था। लेकिन इस पूरी वारदात में बदमाशों ने कैश नही लुटा गया। पुलिस को आशंका है कि वारदात आपसी रंजिश के चलते गोली मारी गई है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अंकित शर्मा के परिवार से की मुलाकात
नई दिल्ली| आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के परिवार से रविवार शाम कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मुलाकात की। वह उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बधाया। वे उनके परिजनों के साथ करीब दस मिनट तर रहे। जाने के दौरान उन्होंने परिवार को आश्वास्त किया कि वह उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करेंगे।
गली नंबर छह खजूरी खास एरिया में रहने वाले अंकित शर्मा के पिता रविन्द्र ने बताया पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी शाम को उनके घर आए थे। यहां करीब दस मिनट तक ठहरने के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि अंकित को शहीद का दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे। दंगे में अंकित की मौत को लेकर उन्होंने दुख व्यक्त किया।
नेबसराय में होली से पहले जुए के रैकेट का भंडाफोड़, 47 लोग किए गए अरेस्ट
नई दिल्ली| साउथ डिस्ट्रिक के पीजी सेल ने होली से ठीक पहले जुआरियों के एक रैकेट को पकड़ा है। इस मामले में 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 23 हजार रुपए, एक चार्ट व पांच रसीद बुक बरामद की हैं।
डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया एक सूचना मिली थी नेबसराय इलाके के इंदिरा एंक्लेव में सट्टे का धंधा चल रहा है। यह जानकारी मिलने पर शुक्रवार रात पुलिस की एक टीम ने करीब नौ बजे बतायी गई जगह पर दबिश डाली, जहां से जुआ खेलते हुए 47 लोगों को पकड़ लिया गया। इन सभी के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत नेबसराय थाने में मुदकमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि त्योहारों के दौरान इस तरह के जुए के रैकेट इलाके में सक्रिय हो जाते हैं।
25 फरवरी | 4: 25 pm
यह कॉल ताहिर हुसैन ज्वाइंट सीपी आलोक कुमार को करता है। अपना परिचय देते हुए वह बताता है कि यहां से पुलिस फोर्स हट गई है, जिस कारण फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गई है। हालात बिगड़ सकते हैं, कृपया पुलिस भेज मदद करें।
24 फरवरी | 3: 54 pm
पीसीआर को फोन कर पार्षद ताहिर हुसैन कहता है वह कई बार पुलिस कॉल कर चुका है। यहां चार पांच घंटे से दंगा चल रहा है। अभी तक पुलिस नहीं आई। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जल्द पुलिस भेजे और मदद करें।
25 फरवरी | 4: 14 pm
ताहिर हुसैन पुलिस से कहता है कि यहां पर पुलिस फोर्स नहीं है। फिर से दंगा हो रहा है। वह अभी यहां नहीं है, लोगों से उसे जानकारी मिल रही है। कृपया वहां जल्दी पुलिस भेजें। दूसरी ओर से पुलिस वाला कहता है ताहिर भाई ज्यादा मत घबराओ।
24 फरवरी | 3: 11 pm
पीसीआर को कॉल कर ताहिर हुसैन बोलता है उसके घर गेट तोड़ भीड़ घुस आई है। लोगों की संख्या सैकड़ों में है, जो लगातार छत से पथराव कर रहे हैं। जल्द पुलिस उनके पते पर भेजी जाए।
ताहिर हुसैन ने एसआईटी को दी कॉल्स की रिकॉर्डिंग
एसआईटी के सामने ताहिर हुसैन लगातार खुद के बेगुनाह होने का दावा कर रहा है। दंगे के दौरान वह लगातार पुलिस को कॉल कर जानकारी देता रहा। मदद के लिए गुहार लगाता रहा। उसने पुलिस के सामने पांच फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग पेश की है, जिसमें एक कॉल तो उसने ईस्टन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार को किया था। पुलिस और पार्षद के बीच फोन पर हुई बातचीत को सुन जांच टीम भी पसोपेश में है। अब सवाल ये है कि अगर वह खुद दंगे का पीड़ित होने का दावा कर रहा है तो फिर उसके घर में मौजूद भीड़ में शामिल लोग कौन थे। क्या पुलिस के पास मदद के लिए की गई कॉल्स भी दंगे की एक साजिश का हिस्सा थी। पुलिस के साथ हुई बातचीत की तीन कॉल 24 फरवरी और दो कॉल 25 फरवरी की है।
हम किसी से कम नहीं: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं ने दिखाया दम खम
डेयरी, गोशाला से प्रदूषण पर रोक लगाने को थे निर्देश दिल्ली की डेयरी और गोशाला से निकलने वाली गंदगी के बहकर नदी और तालाब का पानी को प्रदूषित करने का मामला सामने आया था। इस मामले में डीपीसीसी को एनजीटी ने सीपीसीबी की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए थे।इधर, डीपीसीसी के चेयरपर्सन संजीव खिरवार ने कहा कि उस मामले में सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए गए हैं।
एनजीटी के आदेश के 3 महीने बाद भी किसी गोशाला और डेयरी का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन
इधर, शरारती तत्वों ने की मूर्ति खंडित कर फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, केस दर्ज
कॉल के दौरान हुई बातचीत के अंश
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली
ताहिर हुसैन की मदद करने वाले जिन तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उनमें दो पिता -बेटे भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है इस केस में तारिक रिजवी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। जबकि दोनों पिता- बेटे लियाकत और रियासत को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रियासत को चार दिन की रिमांड पर लिया गया। वहीं, उसके पिता लियाकत को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसआईटी की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा ताहिर हुसैन अभी पुलिस के सामने खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रहा है। वह सहयोग तो कर रहा है लेकिन पूरी तरह से खुलकर जानकारी नहीं दे रहा। बस एक ही रट लगा रखी है उसने कोई गलत काम नहीं किया। अगर आपको लगता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं तो नार्को टेस्ट कर सच्चाई उगलवा सकते हैं। पुलिस उसके सभी दावे की जांच कर रही है। दूसरी ओर अभी तक दंगे के मामले में कुल 702 केस दर्ज किए जा चुके हैं। जिस पर पुलिस ने 2387 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। आर्म्स एक्ट के भी 49 केस दर्ज हो चुके हैं। रविवार को करावल नगर इलाके में पुश्ते के पास एक सड़ी हालत में शव पुलिस ने बरामद किया है।
नई दिल्ली, सोमवार 09 मार्च, 2020 |
03
दिल्ली. एनसीआर**
_photocaption_अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्राओं को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग। इसका आयोजन रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से किया गया था। इसमें काफी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। *photocaption*
बंद करने की कार्रवाई करने के निर्देश थे। इस संबंध में बीके दत्त कॉलोनी के अनिल कुमार के सूचना के अधिकार के तहत मांगी जानकारी में डीपीसीसी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनके पास न तो अब तक कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। साथ ही रजिस्ट्रेशन न कराने पर कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही।
अधिकारी बोले- सीपीसीबी की गाइडलाइन से रजिस्ट्रेशन के दिए निर्देश
ताहिर हुसैन
नई दिल्ली| नार्थ ईस्ट दिल्ली में माहौल को एक बार फिर खराब करने की कोशिश हो रही है। कुछ शरारती तत्वों ने बाबरपुर रोड के शिव मंदिर में एक मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी हुई। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। बहरहाल, मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक कर रही है।
24 फरवरी | 5: 10 pm इस बार कॉल के दौरान ताहिर हुसैन कहता है उसकी छत पर बड़ी संख्या में लोग चढ़ आए हैं। अभी तक पुलिस नहीं आई है। दूसरी तरफ से पुलिस वाला बोलता है, वह उनके मैसेज को दो बार आगे भेज चुका है। पुलिस आ रही है।**
दिल्ली हिंसा } अब तक 702 केस हुए दर्ज, 2,387 लोग लिए गए पुलिस हिरासत में