पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंट्रांसएशिया एअरवेज़ ने अपनी 90 उड़ानें रद्द कर दी हैं.
बीते दिनों ताईवान की इस हवाई कंपनी का एक जहाज राजधानी ताईपेई के पास नदी में गिर गया, जिसमे 40 मुसाफ़िरों की मौत हो गई.
इसके बाद पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए कंपनी ने तमाम उड़ानें रद्द करने का फ़ैसला किया है.
अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि फ़्लाइट जीई235 के दोनों इंजन कैसे बंद हो गए थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई थी.
सभी पायलटों को प्रशिक्षित करेगा ट्रांसएशियाअब तक की जांच से पता चला है कि दो में से एक पायलट ने दो में से एक इंजन को बंद कर दिया होगा. मरने वालों में वो पायलट भी शामिल है.
ताईवान की सिविल एअरोनॉटिक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी पायलटों और एटीआर कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षण देने का आदेश दिया है.
इस बीच शनिवार को गोताखोरों ने और पांच शव कीलंग नदी से निकाले. एअरलाईन्स के अधिकारी और शव निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.