पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदरभंगा. बिहार के दरभंगा में मंगलवार को मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को क्रेन से लटकाकर पीटा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के हिंगोली गांव की है। पीड़ित युवक का नाम अमरेश कुमार सहनी बताया जा रहा है।
मोबाइल चोरी के आरोप में गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया था। लोगों ने क्रेन से लटकाकर उसकी पिटाई की और सिर के बाल भी काट दिए। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल साइट्स पर डाल दिया। वीडियो तेजी से शेयर किया जाने लगा तो पुलिस को भी मामले की सूचना मिल गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम लक्ष्मण वर्मा, विकास मिश्र और पंकज तिवारी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.