पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. तमिलनाडु में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर केए. सेंगोटियान ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी। डायरेक्टोरेट गवर्नमेंट एग्जामिनेशन यानी डीजीई ने यह रिजल्ट जारी किए। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस साल 91.1% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। बता दें कि इस साल यह परीक्षा फरवरी-मार्च में हुईं थीं। इसके बाद 12 अप्रैल से कॉपियों की जांच शुरू हुई थी।
पहले कैसा रहा था रिजल्ट?
- स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर सेंगोटियन ने कहा कि वो आगामी शिक्षा सत्र के लिए छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं।
- जो छात्र अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
- वैसे अगर, पिछले दो साल के रिजल्ट की बात करें तो ये पता लगता है कि इस साल रिजल्ट का प्रतिशत कम रहा है।
- पिछली साल यानी 2017 के शिक्षा सत्र में 92.1% छात्र पास हुए थे। वहीं, साल 2016 में 91.4% छात्र कामयाब रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इस साल इस परीक्षा में कुल 8,98,763 छात्र शामिल हुए थे।
कैसे चेक करें TN HSC Result 2018
1. छात्र अपना प्रवेश पत्र या रोल नंबर अपने पास लिखकर रखें
2. अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर लॉग इन करें।
3. बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट ( HSC +2 Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रोल नंबर फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
5. रिजल्ट आपके सामने आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.