पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतमिलनाडु बोर्ड HSC यानी 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ये डायरेक्टर ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन DGE की अधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in या www.dge.tn.nic.in पर जारी किए गए हैं। तमिलनाडु बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं के लिये पूरे राज्य में 2794 परीक्षा केंद्र मुहैया कराए थे।
जानें कैसे चेक करें TN HSC Result 2018
1. छात्र अपना प्रवेश पत्र या रोल नंबर अपने पास लिखकर रखें
2. अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर लॉग इन करें।
3. बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट ( HSC +2 Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रोल नंबर फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
5. रिजल्ट आपके सामने आपकी स्क्रीन पर अवेलेबल हो जायेगा
6. तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
तमिलनाडु बोर्ड के बारे में
डायरेक्टर ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन DGE फरवरी 1975 में सरकारी परीक्षा निदेशालय एक को अलग निदेशालय के रूप में गठित किया गया था। 1980 में बोर्ड ने एचएससी की परीक्षा शुरू की। हर साल, लगभग 7 से 8 लाख छात्र HSC और HSLC की परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.