पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tamilnadu Governor Banwari Lal Purohit Apologies After Under Controversy

तमिलनाडु के 78 साल के राज्यपाल ने महिला रिपोर्टर का गाल थपथपाया, विवाद पर मांगी माफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चेन्नई. तमिलनाडु के 78 साल के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित अब महिला रिपोर्टर का गाल थपथपाने पर नए विवाद में फंस गए हैं। नाराजगी सामने आने पर बुधवार को पत्रकार को चिट्ठी लिखकर उन्होंने माफी मांगी। लिखा है कि वह उनकी "पौत्री' की तरह हैं। उन्होंने पत्रकार के रूप में उनके काम की प्रशंसा में दुलार करते हुए ऐसा किया था। अंग्रेजी अखबार की इस पत्रकार ने राज्यपाल की माफी तो मंजूर कर ली है, लेकिन कहा है कि वो उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं कि उन्होंने ऐसा उनके पूछे गए सवाल की तारीफ में किया था। 

 

यह है विवाद

राज्यपाल पुरोहित महिला लेक्चरर निर्मला देवी की ओर से कॉलेज की छात्राओं को अच्छे नंबर और पैसे के लिए बड़े अधिकारियों के पास जाने की सलाह देने से संबंधित ऑडियो टेप में नाम आने से विवादों में हैं। राजभवन में मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुरोहित ने कहा कि वे प्रोफेसर को नहीं जानते। इसी दौरान पत्रकार ने उनसे सवाल किए, तो उन्हाेंने उनका गाल थपथपा दिया।

खबरें और भी हैं...