पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. शनिवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना में रविवार को नया मोड़ आ गया। एक दिन पहले पुलिस महकमे को कठघरे में खड़ा करने के बाद दूसरे दिन छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी कोचिंग की जगह सहेली के घर चली गई थी। वह बिना बताए गई थी इसलिए डर के कारण अपहरण और छेड़छाड़ की बात बोली। फिलहाल पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें ऐसा कोई टेंपो नजर नहीं आया है। छात्रा पैदल जाती नजर आ रही है। उधर, एसपी ने इस मामले में ग्वालियर थाने के एसआई आर.मांझी की लापरवाही सामने आने पर निलंबित करने के मौखिक निर्देश रविवार सुबह दिए।
घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया था
- शनिवार सुबह 14 वर्षीय छात्रा के साथ चलते टेंपो में छेड़छाड़ की घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया था।
- रविवार सुबह ही एसपी नवनीत भसीन ग्वालियर पहुंचे और एएसपी सतेन्द्र तोमर, सीएसपी शैलेन्द्र जादौन को टास्क दिया कि शाम तक आरोपियों तक किसी भी तरह पहुंचें।
- इसके बाद तो पुलिस अलर्ट हुई और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में टेंपो कहीं नजर नहीं आया।
- छात्रा पैदल नजर आई। इसके बाद पुलिस ने बात की तो छात्रा ने परिजनों को सब बता दिया।
- छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी गोला का मंदिर पर रहने वाली एक सहेली के घर चली गई थी। उसने मोबाइल बंद कर लिया।
- डर के कारण उसने झूठ बोल दिया। रविवार को छात्रा के बयान भी नहीं हो सके।
छात्रा ने एफआईआर में यह लिखाया था
- छात्रा ने एफआईआर में लिखाया था कि जब वह टेंपो में थी तो नूरगंज से चार लड़के टेंपो में सवार हुए।
- टेंपो में सवार होने के बाद चार लड़कों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। फिर उसे गोला का मंदिर स्थित कटारे फार्म हाउस तक ले गए और अश्लील हरकत की।
- किसी तरह बचकर भागी फिर उसने पिता को फोन लगाया। पुलिस ने उसके बताए आधार पर धारा 363, 354 और पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.