पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 लाख से भी बहुत कम है इस ट्रक की कीमत, हर महीने इससे ऐसे कमाएं 30 हजार रु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑटो डेस्क।  टाटा मोटर्स ने अपनी मिनी ट्रक कैटेगरी में नया ट्रक Ace Gold light लॉन्च कर दिया है। ये पुराने Ace Gold का अपडेटेड वर्जन है, जिसे छोटा हाथी भी कहा जाता है। जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम प्राइस 3.75 लाख रुपए है। कंपनी ने इस पहले से ज्यादा एडवांस बनाया है। यानी इसमें कम्फर्टनेस के साथ बेहतर सेफ्टी फीचर्स भी एड किए गए हैं।

 

# कम कीमत, दमदार माइलेज

 

इस ट्रिक की कीमत 4 लाख रुपए भी नहीं है। वहीं, इसका माइलेज 18 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस ट्रक से लोग अपना ट्रांसपोर्ट बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जानकारों के मुताबिक इस बिजनेस में 25 से 30 हजार रुपए की कमाई हो जाती है। ट्रक का माइलेज अच्छा है ऐसे में कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा होता है। दूसरी तरफ, बड़े ट्रक की बात की जाए तो उनकी कीमत 20 लाख रुपए तक होती है। जबकि मुनाफा का प्रतिशत बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता। 

 

# ऐसे हैं फीचर्स

 

टाटा ने अपने इस ट्रक का डिजाइन पुराने मॉडल के जैसा ही रखा है। वहीं, इसके इंजन में भी कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें 702cc का DI डीजल IDI इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि उसके देशभर में 1800 सर्विस सेंटर है। वहीं, हर 62 किलोमीटर पर वर्कशॉप दिया है। यानी ट्रक में आ रही प्रॉब्लम्स को कहीं भी दूर किया जा सकता है। 

 

# सक्सेस मिनी ट्रक

 

टाटा मोटर्स ने देशभर में Ace की सेलिंग 2005 में शुरू की थी। तब से लेकर अब तक कंपनी ने मिनी ट्रक सेगमेंट में 68% मार्केट शेयर्स हासिल कर लिए हैं। कंपनी अब तक इस मिनी ट्रक की 20 लाख से भी ज्यादा यूनिट सेल कर चुकी है। यही वजह है कि हर साल इस लो बजट मिनी ट्रक को ज्यादा अपडेट और पावरफुल बनाया जा रहा है।

 

आगे की स्लाइड्स पर देखिए इस ट्रक के चारों तरफ के फोटोज...