पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंटाटा मोटर्स भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है जिसने युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका दिया है. टाटा मोर्ट्स कंपनी भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों का निर्माण करती है। कंपनी ने कुछ वर्षों पहले ही ब्रिटेन के 2 प्रसिद्ध ब्रांडों को ख़रीदा है इन ब्रांडों का नाम जगुआर और लैंड रोवर है। जगुआर और लैंड रोवर दोनों ही लक्ज़री करें है। टाटा मोर्ट्स इंटरव्यू का आयोजन हिमाचल के मंडी जिले के ITI में करेगी। कंपनी इंटरव्यू का आयोजन 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को करेगी और लगभग 400 अभ्यर्थियों का चयन होगा। कंपनी द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस कैंपस इंटरव्यू में पहले दिन आवेदकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी और उत्तीर्ण आवेदकों का अगले दिन साक्षात्कार होगा। टाटा मोटर्स चयनित अभ्यर्थियों को 1 साल 6 महीने तक प्रशिक्षण के तौर पर रोजगार प्रदान करेगी।
अगर वेतन की बात करें तो टाटा मोटर्स चयनित अभ्यर्थियों को 1 वर्ष तक 11,000 रुपये प्रतिमाह और अगले 6 महीनों में 14,000 हजार रुपये प्रतिमाह देगी। अभ्यर्थियों सुबह 10 बजे तक आइटीआइ मंडी कैंपस में पहुंचा अनिवार्य है तथा साथ में ITI की मार्कशीट, 10वीं का प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज के फोटो, पहचान पत्र, और आधार कार्ड ले जाना जरूरी है। ध्यान रहे की कंपनी आइटीआइ पास युवाओं को ही नौकरी का अवसर प्रदान करेगी। आईटीआईआई में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रिशियन, मोटर मेकेनिक, फिटर मशीनिस्ट, पेंटर, बेल्डर, डीजल मेकेनिक, क्रिटिंग बेल्डर, टर्नर, स्ट्रक्चर बेल्डर, पावर डिस्ट्रिब्यूशन, और ऑटो बॉडी पेंटर में पासआउट युवाओं के ही साक्षात्कार लिए जायेंगे। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष रखी गई है।
जाने क्या है पक्के होने की प्रक्रिया
कंपनी के अनुसार परफॉर्मेंस के आधार पर होंगे पक्के, डेढ़ वर्ष के बाद कंपनी दोबारा इनके साक्षात्कार लेगी और जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी निकली उन्ही को रोजगार मिलेगा। तो देर मत कीजिये तुरंत दस्तावेजों के साथ समय पर कैंपस कैंपस पहुंचे
सरकारी नौकरी की लिस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.