पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। राजधानी के विद्या मंदिर कोचिंग के संचालक सुनील कुमार ने रविवार रात आत्महत्या कर ली। वे मफलर के सहारे पंखे से लटक गए। इससे पहले उन्होंने कोचिंग के ब्लैक बोर्ड पर सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें कहा- मेरी जबरन शादी कराई गई। मुझे फंसाने की साजिश रचकर कुछ लोगों ने मेरे सपने चकनाचूर कर दिए। मैंने जो कपड़ा पहना है, उसी में मेरा दाह-संस्कार कर देना...
- सुसाइड नोट में आगे लिखा- 'यूं तो, लड़की का कोई दोष नहीं, लेकिन उससे मेरा कोई संबंध भी नहीं रहा। मेरे मकान मालिक देवता के समान हैं।'
- 'लड़की के परिजनों को मेरी लाश मत छूने देना। जो कपड़ा पहना हूं, उसी के साथ दाह-संस्कार कर देना। मेरे मम्मी-पापा रोना मत, मैं फिर वापस आऊंगा...।'
- गौरतलब है कि डेढ़ महीने पहले सुनील की जबरन शादी कराई गई थी। सोमवार सुबह जब बच्चे कोचिंग पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा था और चाबी अंदर लटकी थी।
- किसी तरह बच्चे ताला खोलकर अंदर घुसे तो कोचिंग संचालक का शव पंखे से लटकता पाया।
- पुलिस के पहुंचने पर इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। परिवार वालों के पहुंचने के बाद, शव को नीचे उतारा गया।
- ब्लैक बोर्ड पर लिखे सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी थे। सुनील के बाएं हाथ में पानी चढ़ाने जैसा निडिल भी लगा था।
परिजनों ने कहा- शादी के बाद से तनाव में था सुनील
- एक मार्च को कोचिंग संचालक को शादी के लिए मुजफ्फरपुर लाया गया। 4 मार्च को शिव मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उसकी शादी हुई।
- परिजन का आरोप है कि जबरन शादी की वजह से उसका बेटा तनाव में रहता था।
- पुलिस का कहना है कि शादी के एक माह बीतने के बावजूद जबरन शादी की कोई शिकायत नहीं की गई। अगर शिकायत आती तो हम कार्रवाई जरूर करते।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.