पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाल की बजाए हरे रंग की जर्सी पहन विराट की टीम ने खेला IPL मैच, ये रही वजह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के ग्यारहवें मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में RCB के प्लेयर्स को देख फैन्स हैरान रह गए। दरअसल बेंगलुरु के प्लेयर्स मैच में उनकी रेगुलर लाल कलर की जर्सी को छोड़ हरे कलर की जर्सी पहन कर खेलने उतरे। इस वजह से पहनी हरी जर्सी...

 

 

- विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जर्सी का कलर ‘गो ग्रीन’ अभियान की वजह से बदला। इस अभियान के तहत टीम हर साल एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर उतरती है।
- बेंगलुरु की टीम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हर साल ऐसा करती है। हर सीजन में इस टीम के प्लेयर्स एक मैच में हरे कलर की जर्सी पहनकर खेलते हैं। बता दें कि टीम की ग्रीन जर्सी को प्लास्टिक को रीसाइकल करने बनाया जाता है।
- इसके साथ ही बेंगलुरु के कप्तान दूसरी टीम के कप्तान को एक पौधा भी गिफ्ट करते हैं। हरे रंग को पेड़ और पर्यावरण का प्रतीक माना जाता है, इसी वजह से टीम इस रंग की जर्सी पहनकर खेलती है।

 

मैच समरीः

 

राजस्थान रॉयल्स- 217/4 (20 ओवर) (संजू सैमसन 92*)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 198/6 (20 ओवर) (विराट कोहली- 57, मनदीप- 47)

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, RCB के गो-ग्रीन अभियान से जुड़े फोटोज...

खबरें और भी हैं...