पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल पर अश्लील बातें करना पड़ा भारी: Teasing Case: Beating On The Road With The Young Man

मोबाइल पर अनाप-शनाप बातें करता था, जब पकड़ में आया तो पैर पकड़ने लगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती, यूपी। मोबाइल पर अश्लील बातें करना एक शख्स को भारी पड़ा। महिला ढूंढते हुए उसके मोहल्ले तक जा पहुंची और फिर सरेआम पिटाई लगा दी। बाद में शख्स ने पैर पकड़कर माफी मांगी।

 

-नानपारा इलाके में रहने वाली एक महिला से अारोपी फोन पर लगातार अश्लील बातें कर रहा था। कई बार समझाने पर भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।  
-अारोपी मल्हीपुर थाना क्षेत्र में स्थित जमुनहा बाजार का रहने वाला है। बताया जाता है कि उसने कहीं से महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद वो लगातार फोन करके परेशान करने लगा।
-महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजनों ने शख्स से बात की, तो उसने दादागीरी करते हुए अपना पता बता दिया। 
-बस फिर क्या था, महिला और उसके परिजन उसे ढूंढते हुए वहां जा पहुंचे। इसके बाद आरोपी की सरेआम पिटाई हुई। हालांकि बाद में माफी मांगने के बाद उसे छोड़ दिया गया।