- Hindi News
- National
- Mohali News Technical College Cinema Hall Gym Swimming Pool Closed Today
टेक्निकल कॉलेज, सिनेमा हॉल जिम, स्विमिंग पूल आज से बंद
पुलिस की भूमिका स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम...शनिवार को सिविल सर्जन डॉक्टर मंजीत सिंह ने एसएसपी प्रेस कांफ्रेंस रुम में जिले के सभी एसएचओ के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग का मकसद था कि पुलिस मुलाजिम भी इस वायरस को लेकर अवेयर रहे और जरूरी सावधानियां बरते। डॉक्टर ने बताया कि किसी भी कार्य को करने के लिए पुलिस की अहम भूमिका होती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग पुलिस का सहयोग चाहिए। इस अवेयरनेस कायक्रम में डॉक्टर मंजीत ने एसएचओ को कई टिप्स दिए और कहा कि आगे पुलिस स्टेशन में जाकर अपने जवानों को दें। सबसे पहले सब नमस्ते को अपनाएं और कहा कि आप भी हाथ मिलाने की अयादत को छोड़कर नमस्ते की आदत डालें।
कोरोना वायरस को लेकर सरकार की आेर से जहां सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से सभी पॉलिटेक्निकल कॉलेज सरकारी व प्राइवेट 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर अनुराग अग्रवाल की ओर से शनिवार देर शाम स्पेशल निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत अब सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल पर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई भीड़ का कार्यक्रम करने पर पांवदी लगा दी है, जिसमें स्पोर्टस
इवेंटस, कांफ्रेंस, कल्चर इवेंटस, मेले तथा एग्जिबिशन आदी शामिल हैं। यह आदेश 14 मार्च आधी
रात के बाद लागू किए गए हैं। जो अगले निर्देशों तक चलेगें। अनिश्चित काल के लिए इन आदेशों का पालन करने को कहा गया है। यह पूरे निर्देश मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैें।
मुझे कोरोना वायरस नहीं हुआ है: डीसी
डीसी मोहाली गरीश दयालन तथा उनकी प|ी एसएसपी फतेहगढ़ साहब अवनीत कौंडल के विदेश से आने के बाद से वह अपने घर पर ही है। इसको लेकर डीसी गरीश दयालन की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनको किसी प्रकार का करोना वायरस नहीं है। बता दें इटली से आने के बाद आईसोलेशन में रखा था, लेकिन उन पर कोरोना की कोई पुष्टि नहीं हुई। इधर, डॉ. मंजीत ने कहा इस बीमारी को रोकना पहले प्राथमिकता है। यदि एमरजेंसी जैसे हालात होते हैं तो पुलिस की सबसे बडी जिम्मेदारी होती है। इसलिए रोजाना मिलने वाली पब्लिक को इसके प्रति जागरुक करें।
_photocaption_मोहाली में डॉक्टर मंजीत सिंह ने एसएसपी के साथ की मीटिंग।*photocaption*
छुट्टी पर गए जवानों को वापस बुलाया...वहीं पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से उन जवानों जोकि छुटकी पर गए हुए हैं उनको वापिस डयूटी ज्वांइन करने के लिए मैसेज करवा दिए गए हैं। वहीं
जिन्होंने छुट्टियां अप्लाई की हुई थी उनकी छुट्टियां रोक दी गई है। यह छुटिट्यों की पाबंदी अफसरों से लेकर हर छोटे मुलाजिम पर अप्लाई हो रहा है और सब की ही छुट्टियां कैंसिल की गई है।