- Hindi News
- National
- Karra News Teens And Girls Of Tejaswini Club Celebrated International Women39s Day In Karra
कर्रा में तेजस्विनी क्लब के किशोरियों और युवतियों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत उडि़केल पंचायत भवन में क्लस्टर समन्वयक सह परामर्शदाता मनीषा कुमारी एवं उप मुखिया क्षत्री हेमरोम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सभी किशोरियों एवं महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। मनीषा कुमारी ने कहा कि ए नारी मैं तेरी क्या परिभाषा हूं, तू खुद ही एक परिभाषा है। नारी ममता की परिभाषा है प्रेम का सागर है, त्याग की मूरत क्षमा का भंडार है, क्या नाम दूं तुझे नारी, तू संसार की रचना करने वाली है। इस श्लोक को बोलते हुए मनीषा कुमारी ने किशोरियों के विकास हेतु तेजस्विनी परियोजना के द्वारा चलाये जा रहे महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा विश्व बैंक की सहायता से झारखंड के 17 जिलों में 14 से 24 वर्ष के किशोरियों युवतियों एवं महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के हेतु चलाया जा रहा है। इस योजनाओं से आगे चलकर युवतियों और महिलाओं में स्वालंबन एवं सशक्त बनने की कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित किशोरियों ने अपने हाथों में मैं हूं तेजस्विनी लिखकर संकल्प लिया कि हम सभी आत्मनिर्भर बनेंगे और गांव में व्याप्त समस्याओं को संगठन के माध्यम से दूर करेंगे। मौके पर सशक्तिकरण पर नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । अंत मे मनीषा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।