पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

द्वार छेकाई में तेज प्रताप की सालियों ने मांग लिए इतने पैसे, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. लालू यादव के बेटे तेज प्रताप की सालियों ने अपने जीजा की जेब पर जमकर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है जब तेज प्रताप दूल्हा बनकर बारात के साथ ससुराल पहुंचे, तो वहां द्वार छेकाई रस्म के नाम पर सालियों ने एक करोड़ रु. की डिमांड कर डाली। यह सुन वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। भला हो छोटे भाई तेजस्वी यादव का, नहीं तो अगर दूल्हे बाबू ने सालियों की मांगें मान ली होती; तो उनका कंगाल होना तय था। 10 लाख से एक रु. भी कम नहीं लेंगे...

 

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तेज प्रताप बारात के साथ ससुराल पहुंचे, तो वहां द्वार छेकाई रस्म के लिए पहले से उनकी सालियों डटी हुई थीं।
- इतने में दुल्हन ऐश्वर्या राय की बहनों ने अपने जीजा से 1 करोड़ रुपए की मांग कर डाली। इतना सुनते ही वहां हर कोई दंग रह गया।
- हालांकि, भाई की परेशानी दूर करने छोटे भाई तेजस्वी ने कमान संभाल ली। उन्होंने 11 हजार रुपए से बात शुरू की।
- लेकिन तेज प्रताप की होने वाली सालियां 10 लाख रुपए से एक भी पैसा कम न लेने पड़ अड़ गईं।
- बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से प्यार भरी नोंक-झोंक होती रही। आखिरकार बात 50 हजार रुपए में फाइनल हुई।

 

पूर्व सीएम की पोती हैं ऐश्वर्या
- 12 मई को बिहार के पूर्व हेल्थ मिनिस्टर और महुआ से विधायक तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई है। 
- ऐश्वर्या, बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती और आरजेडी नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं। 
- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और एमिटी यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

खबरें और भी हैं...