पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंगेजमेंट पर ऐसा है एश्वर्या राय का लुक, चूड़ी की जगह पहनी सोने की ये ज्वैलरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की सगाई बुधवार को पटना के होटल आईटीसी मौर्या में हुई। उनकी होने वाली दुल्हन एश्वर्या राय इस खास मौके पर टील ब्ल्यू और गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने हाथ में कोई चूड़ी या कंगन नहीं पहना। उसकी जगह कलाई को उंगली से कनेक्ट करता सोने से बनी जाली नुमा ज्वैलरी में नजर आईं, जिसे कॉमनली हाथफूल या रिंग स्टाइल ब्रेसलेट कहा जाता है। बता दें कि लालू की होने वाली बहू पूर्व बिहार सीएम दरोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। सगाई की रस्म के लिए लालू की सभी 7 बेटियां अपने हसबैंड्स के साथ पहुंची हैं। 

 

ऐसा है एश्वर्या का लुक

 

- एश्वर्या राय ने इस खास ओकेजन के लिए टील और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। उनके गाउन पर गोल्डन जरी की हैवी एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन कलर की चमकीली पत्तियां बनी हैं। 
- नई दुल्हन के आई-मेकअप पर ज्यादा फोकस किया गया है। उन्होंने बोल्ड काजल और गोल्डन आई-शैडो लगाया है। 
- एश्वर्या ने डायमंड स्टडेड गोल्ड और पर्ल ज्वैलरी पहनी है। लहंगे के ब्लाउज पर हैवी एम्ब्रॉयडरी की वजह से ज्यादा हैवी ज्वैलरी नहीं पहनी है। फुल स्लीव्स के कारण उन्होंने चूड़ी-कंगन पहनने की जगह हथेली पर गोल्डन जाल पहना है।

 

MBA हैं एश्वर्या

 

एश्वर्या राय की स्कूलिंग पटना की नोत्रे डेम एकेडमी से हुई है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से हिस्ट्री में ग्रैजुएशन किया। बीए के बाद एश्वर्या ने एमिटी यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री कंप्लीट की।

 

12वीं पास हैं तेज प्रताप

 

- 27 साल के तेज प्रताप यादव ने साल 2010 में पटना से 12वीं पास की थी। उसके बाद वे पॉलिटिक्स में आ गए।
- पांच साल तक पॉलिटिक्स सीखने के बाद साल 2015 में वे महुआ सीट से विधानसभा चुनाव जीते।