पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइकिल पर बिठाकर पत्नी ऐश्वर्या को घुमाने चले तेज प्रताप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. कभी घोड़े की सवारी तो कभी गाय के सामने बांसुरी बजाना। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कुछ ऐसा करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाए। विवाह के बाद भी तेज प्रताप ने ऐसा ही किया था। ससुराल से वह घोड़े पर सवार होकर लौटे थे तो उनकी पत्नी ऐश्वर्या पालकी में बैठी थी। 

 

इसी क्रम में तेज प्रताप ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पत्नी ऐश्वर्या के साथ की एक फोटो शेयर की है। फोटो में तेज प्रताप ऐश्वर्या को साइकिल पर बिठाकर घुमाने ले जाते दिख रहे हैं। 

 

लोगों को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की फोटो पसंद आई है। 16 घंटे में इसे 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया और तीन सौ लोगों ने कमेंट किया है। अधिकतर लोगों ने तेज प्रताप और ऐश्वर्या की जोड़ी को शानदार बताया है। वहीं, कुछ ने कहा है कि संभल कर साइकिल चलाइए, ऐश्वर्या को गिरा न दीजिएगा।

खबरें और भी हैं...