पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्नाटक की घटना के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: तेजस्वी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.  कर्नाटक मामले पर भाजपा पर विस में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भड़ास निकाली। कहा- सच की जीत हुई है। भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर हार्स ट्रेडिंग करा रहे लोगों पर मुकदमा होना चाहिए। भाजपा मैदान छोड़ कर भाग गई।

 

राष्ट्रगान में नहीं शामिल नहीं हुए। भाजपा वालों की राष्ट्रभक्ति कहां गई, जनता को बताना चाहिए। कर्नाटक की घटना के बाद पूरे देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अन्य राज्यों में भी भाजपा का हारना तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चुप्पी तोड़ें। तेजस्वी ने कहा कि देश संविधान से चलेगा नागपुरिया कानून से नहीं।

 

इधर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कर्नाटक में भाजपा एक्सपोज हो गई। हर कीमत पर सत्ता की भूख ने भद्द पिटवा दी। किस गणित के आधार पर राज्यपाल ने 104 विधायकों वाली भाजपा को सत्ता सौंप दी और 116 विधायकों वाले गठबंधन को नकार दिया था?

 

38 प्रतिशत वोट पाने वाली भाजपा के दावे को राज्यपाल ने मान लिया और 52 प्रतिशत पाने वाले की नहीं सुनी। पूरे प्रकरण ने साबित किया कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका की कितनी अहमियत है। पिछले दिनों न्यायपालिका की विश्वसनीयता कमजोर हुई थी, लेकिन कर्नाटक प्रकरण में उसकी भूमिका ने साबित किया है कि सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है।

 

खबरें और भी हैं...