पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव को बबुआगिरी छोड़कर राज्यपाल की शक्तियों को जानने की सलाह दी है। शुक्रवार को नीरज ने तेजस्वी के नाम एक खुला पत्र जारी किया।
इसमें तेजस्वी पर लोकतंत्र और सरकार बनाने के नियमों का ज्ञान नहीं होने का आरोप लगाया गया है। नीरज ने कहा कि सरकार बनाने का दावा पेश करने के पहले विधानसभा में मौजूदा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ता है। फिर संख्याबल से वर्तमान सरकार हटाना पड़ता है। इसके बाद ही नई सरकार के गठन का मार्गप्रशस्त होता है।
लोकतंत्र में ‘बबुआगिरी' काम नहीं आता। लोकतंत्र संविधान और मर्यादा से चलता है। वैसे इसमें तेजस्वी का दोष भी नहीं। उनको अनुभव और मेहनत के बिना ना केवल पद मिला बल्कि अपार संपत्ति भी हासिल हो गई है। राजनीतिक व पारिवारिक अनुकंपा पर सबकुछ हासिल हो जाता है। लेकिन, ज्ञान नहीं हासिल किया जा सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.