पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्वीट कर बिहार में खाली पड़े एटीएम का मुद्दा उठाया। तेजस्वी ने लिखा कि बिहार में पिछले कई दिनों से अधिकांश एटीएम बिल्कुल खाली हैं। लोगों के सामने नकदी की गंभीर संकट है। लोगों का बैंकों में जमा अपना पैसा भी बैंक जरूरत के हिसाब से उन्हें नहीं दे रहे हैं। नोटबंदी घोटाले का असर इतना व्यापक है कि बैंको ने हाथ खड़े कर रखे हैं। नए नोट सर्कुलेशन से क्यों गायब हैं?
मिले ऐसे कमेंट्स
सिमरन सिंह- बिहार का सारा पैसा तो चारा चोर लोगों ने लूट लिया। साहब सड़क पति से अरबपति बन गए तो पैसा कहां से आएगा।
संजय प्रसाद- सारा रुपया तो मोदी माल्या लेकर भाग गया तो एटीएम तो बंद रहेगी ना तेजस्वी।
यशोवर्धन- तेजस्वी जी आपके पिताजी ने जो पैसा ट्रेजरी से निकाला था वही पैसा उठाकर एटीएम में भर दो। जनता की समस्या हल हो जाएगी और आपकी वाहवाही भी हो जाएगी।
दीपक राय- बिहार नहीं, उत्तरप्रदेश के रेनुकूट में 12बैंकों के 20 एटीएम हैं पर सब के सब कई दिनों से खाली हैं। ये हालात तो नोटबंदी से भी ज्यादा हालात खराब है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.