पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में "छिंदवाड़ा मॉडल" का प्रचार होगा। सोमवार को कार्यकर्ताओं से मुखातिब कमलनाथ ने कहा, आईए और जाकर मेरे संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा का विकास देखिए। छिंदवाड़ा विकास में प्रदेश के कई जिलों से आगे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि छिंदवाड़ा का विकास देखें और फिर लोगों के बीच जाकर विदिशा और छिंदवाड़ा के विकास के बारे में बताएं।
- कमलनाथ ने कहा कि कारोबार के मामले में छिंदवाड़ा बड़े शहरों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को देखने के बाद विदिशा से इसकी तुलना करिए और लोगों को बताईए। असल में, कमलनाथ प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात मॉडल की तरह छिंदवाड़ा मॉडल को आगामी विधानसभा में जनता के सामने पेश करने को कहा। कमलनाथ छिंदवाड़ा मॉडल को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में लागू करना चाहते हैं।
- कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सिर्फ बीजेपी का विकास किया है। इस पर बीजेपी का कहना है कि छिंदवाड़ा के आठ में से 7 विधायक हमारे हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा का विकास भी बीजेपी ने ही किया है।
- बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा आठ बार से सांसद हैं और विदिशा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पसंदीदा सीट मानी जाती है। वह यहां से लंबे समय तक सांसद रहे और बाद में मुख्यमंत्री बने, तब सीट छोड़ दी।
क्या है गुजरात मॉडल- भरपूर नौकरी, कम मंहगाई, ज़्यादा कमाई, तीव्र गति से अर्थव्यवस्था का विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, दुरुस्त सुरक्षा और बेहतरीन जीवन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.