पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/हैदराबाद। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कास्टिंग काउच की वजह से मचा बवाल सुर्खियों में है। एक्ट्रेस श्री रेड्डी और सुनीता के बाद अब एक और एक्ट्रेस संध्या नायडू ने सेक्सशुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाई है। संध्या के मुताबिक मैं ही नहीं बल्कि स्क्रीन पर कुछ सेकंड के लिए दिखने वाली हर एक्ट्रेस इसका शिकार हो रही है। संध्या ने कहा- मुझे जो भी किरदार मिलते हैं वो ज्यादातर मम्मी या आंटी के होते हैं। वो सुबह शूटिंग स्पॉट पर तो मुझे 'अम्मा' कहकर बुलाते हैं लेकिन रात में मुझे अपने साथ सोने को बुलाते हैं। रोल दिलाया तो बदले में मुझे क्या मिलेगा...
- हैदराबाद के सोमाजीगुडा क्लब में हुई वुमंस मीट में संध्या नायडू ने बताया- कास्टिंग डायरेक्टर कहता है- अगर मैं आपको रोल दिलाऊंगा तो इसके बदले में मुझे क्या मिलेगा? इसके बाद वो लगातार वाट्सएप पर मैसेज भेजकर पूछता रहता है। इतना ही नहीं बात करने के लिए भी फोर्स करता है। एक बार तो एक शख्स ने मुझसे पूछा- आपने जो ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना वो क्या था। बता दें कि संध्या पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
हमारे साथ होता है कीड़े-मकोड़ों जैसा बिहैव...
- एक और कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता रेड्डी के मुताबिक, कई बार हमें आउटडोर शूटिंग के दौरान कपड़े चेंज करने होते हैं। ऐसे में मैनेजर पूछते हैं कि आप स्टार्स की वैनिटी क्यों यूज नहीं करते। लेकिन हमें वो अलाउ नहीं है। हमारे साथ कीड़े-मकोड़ों की तरह बिहैव किया जाता है।
आगे की स्लाइड्स पर, कास्टिंग काउच के खिलाफ टॉपलेस हुई एक्ट्रेस से खाली करवाया जा रहा घर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.