- Hindi News
- National
- Ranchi News Temperature Dropped By 100 In One Day Due To Rain And Strong Wind
बारिश और तेज हवा से एक दिन में100 गिरा तापमान
19 मार्च से फिर हो सकती है बारिश
रांची|शहर शनिवार को काले बादलों से घिरा रहा। सुबह से शाम तक समय-समय तेज बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। बारिश और हवा से तापमान में गिरावट आने के कारण शनिवार को मौसम काफी ठंडा रहा। मौसम विभाग के आकड़ों के अनुसार, शहर में 16 एमएम बारिश हुई। शहर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री और उच्चतम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को उच्चतम तापमान 29 डिग्री था। लगातार बारिश से उच्चतम तापमान 10 डिग्री गिरा। मौसम विभाग ने राज्य में 19 मार्च से फिर से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग आदि जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
आज का माैसम अपडेट
राजधानी का - रांची में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है
राज्य में - कई जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है
1 से 14 मार्च तक सामान्य से 700% से भी अधिक बारिश
आगे क्या...
{मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार से शहर के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
{रांची सहित कई जिलों में न्यूनतम 15 डिग्री और उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
{16 और 17 मार्च को मौसम विभाग ने रांची सहित लगभग पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
मार्च 2018 में सबसे कम बारिश
इस वर्ष मार्च में पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च में राज्य में सामान्य बारिश 7.8 एमएम है। पर, इस वर्ष राज्य में 1 से 14 मार्च तक ही 63.8 एमएम बारिश हुई है।
पिछले 5 वर्षों में मार्च में बारिश**
63.8**
2016
2017
2018
2019
2020
{आंकड़ें एमएम में
सुबह 10:19 बजे
तेज बारिश और हवा के कारण मेन रोड में दिन में भी छाया अंधेरा।