पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 डिग्री पर पहुंचा राजधानी का तापमान, दो दिन में और बढ़ेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. मराठवाड़ा और राजस्थान से लेकर पश्चिमी यूपी तक लू जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं से आ रही गर्म पछुआ के कारण बिहार में भी तेज गर्मी पड़ने लगी है। इस मौसम में पहली बार राजधानी का पारा 40 और गया 42.7 डिग्री पर पहुंच गया है।

 

 

- बिहार के पश्चिमी इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। छपरा और गया में तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चला गया है। 10 से 12 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण लू जैसे हालात बनने लगे हैं।

- मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 40 और न्यूनतम तीन डिग्री ऊपर 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

रात में हवा में तेजी
दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। रात में पुरवइया की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच जा रही है। इस कारण बिहार के पूर्वी से लेकर मध्य इलाकों तक आर्द्रता 50 फीसदी के ऊपर पहुंच जा रही है। इससे शाम में उमस भरी तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।

 

पूर्वी बिहार में राहत

देश के पूर्वी इलाकों में विकसित हो रहे लोकल थंडर स्टॉर्म का असर मंगलवार तक बिहार के पूर्वी इलाकों तक रहा है। भागलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 35.7 और पूर्णिया का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

एक हफ्ते तक पछुआ 
मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने कहा राजधानी सहित प्रदेश के शहरों का तापमान इसी महीने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से हो रही बारिश अब खत्म हो गई है। अगले एक हफ्ते तक बिहार में पछुआ का प्रभाव रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी होगी।

 

 

खबरें और भी हैं...