मंदिर के पुजारी ने किया सुसाइड, नहीं मिला कोई नोट
स्थानीय नगर खेड़ा मंदिर के पुजारी नीतीश शर्मा (29) ने मंदिर में ही बने एक कमरे में पंखे से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस संबंधी पुलिस ने अभी धारा-174 तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। पंडित नितीश शर्मा का परिवार पिछले कई दशकों से शहर में रह रहा है। पिछले काफी समय से मंदिर में पुजारी के तौर सेवा कर रहा था। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि सुबह थाने में कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी नितीश शर्मा द्वारा पंखे वाली हुक के साथ फंदा लगा आत्महत्या कर लेने की सूचना दी तथा उन्होंने मौके पर जाकर लटकते शव को नीचे उतारा और कमरे की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि कमरे में से कोई नोट नहीं मिला। इस उपरांत उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए खरड़ भेज दिया। मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि उनको किसी पर कोई शंका नहीं है। पुलिस ने अभी 174 की कार्रवाई कर दी है। पुलिस द्वारा कमरे से मिली उसकी डायरी और फोन कॉल्स की डिटेल की भी जांच की जा रही है।