पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगांधीधाम (कच्छ). गुजरात में कच्छ जिले के शिकरा इलाके में रविवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली और यात्री बस की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 7 महिलाएं शामिल हैं।
- प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक रॉन्ग साइड से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार गति से आ रही बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
- मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के परिजन को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कंकूबेन अनावाड़िया (60), पामीबेन (55) जिग्याबेन (25), दयाबेन (35), मनाबेन (50), निशाबेन (17) रमाबेन (60), किशोर (10), विशाल (20) और नानजी भाई अनावाड़िया (90) के रूप में हुई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। पूरा परिवार मुंबई से आया था। सभी लोग शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिकरा से विज पसार गांव जा रहे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.