- Hindi News
- National
- New Delhi News Ten Year Old Girl Crushed To Death While Backing Car Case Filed
कार बैक करते समय दस साल की बच्ची को कुचला हुई मौत, केस दर्ज
नई दिल्ली| शालीमार बाग के आवासीय इलाके में चालक ने तेजी से कार बैक करते समय एक बच्ची को कुचल दिया। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहिनी (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मोहिनी परिवार के साथ शालीमार बाग की झुग्गियों में रहती थी। पिता प्रमोद ई-रिक्शा चलाने का काम करते है। डीसीपी विजयंता आर्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आकाश को पकड़ लिया है। आकाश गाड़ी चलाता है। हादसे के समय वह कार को कोठी से बाहर निकाल रहा था। घटना शुक्रवार की है। हादसे के समय मोहिनी सड़क के किनारे खेल रही थी। उस वक्त उसके रिश्तेदार सुनील भी वहां मौजूद थे।