पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. श्री देवी तालाब मंदिर में प्राचीन ब्रह्म अखाड़ा में शनिवार को 10 साल की सोनल ने दंगल में लड़के को हरा दिया। पुलिस डीएवी स्कूल में चौथी की स्टूडेंट सोनल के पिता दीपक यादव और माता नीलम दोनों ही पीएपी में कुश्ती कोच हैं। खास बात यह भी है कि ब्रह्म अखाड़ा में पहली बार लड़की और लड़के में दंगल हुआ, जिसमें सोनल ने महज 20 सेकंड में लड़के को हरा दिया।
लड़कियों के मुकाबले में अंजलि ने हर्षिता को हराया
- श्री देवी तालाब मंदिर में प्राचीन ब्रह्म अखाड़ा उस्ताद जेठू मल तारा चंद में बैसाखी के उपलक्ष्य में कुश्ती मुकाबले करवाए गए। इसमें अखाड़े की तरफ से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लड़कियों की कुश्ती लड़कों के साथ करवाई गई। इसमें पीएपी की 10 साल की सोनल दहिया ने शिवा को 20 सेकंड में हराकर जीत हासिल की।
- अखाड़े में लड़कियों की कुश्तियां लड़कों के साथ करवाई गई है, ताकि आपसी भेद-भाव और बड़े-छोटे के अंतर को खत्म किया जा सके।
- लड़कियों के मैच में जालंधर की अंजलि ने पीएपी की हर्षिता को हराया जबकि दूसरा मैच पीएपी मनप्रीत और महाराज अखाड़े की काजल के बीच हुआ जो बराबर रहा।
-फोटो : दीपक
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.