टेनिस : इटेलियन ओपन के तीसरे दौर में जोकोविक
टेनिस : इटेलियन ओपन के तीसरे दौर में जोकोविक
रोम, 16 मई (आईएएनएस)। चार बार के विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने बुधवार को इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविक ने दूसरे दौर के मैच में जॉर्जिया का निकोलोज बासिलशाविलि को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जोकोविक को यह मैच जीतने में सिर्फ 76 मिनट लगे।
तीसरे दौर में जोकोविक का सामना स्पेन के अल्बर्ट रामोस विनोलस से होगा। उन्होंने रामोस के खिलाफ पिछले मैच में जीत हासिल की है।
--आईएएनएस