पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेनिस : निशिकोरी, बटिस्टा मोंटे कार्लो मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में

टेनिस : निशिकोरी, बटिस्टा मोंटे कार्लो मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेनिस : निशिकोरी, बटिस्टा मोंटे कार्लो मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वर्ल्ड नम्बर-16 बटिस्टा ने अपने हमवतन फेलिसियानो लोपेज और निशिकोरी ने रूस के डानिल मेदवेदेव को मात दी।
बटिस्टा ने फेलिसियानो को एक घंटे और 37 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 (5) से मात दी।
इसके अलावा, वर्ल्ड नम्बर-36 निशिकोरी ने एक घंटे और 40 मिनट तक चले मैच में मेदवेदेव को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हराया।
बटिस्टा का मुकाबला अब अंतिम-16 दौर में बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा। गोफिन ने मंगलवार को ग्रीस के स्टेफानोस सिटसिपास को 7-6 (4), 7-5 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
निशिकोरी का सामना इटली के आंद्रेस सेप्पी और स्पेन के गिलेर्मो गार्सिया-लोपेज के बीच मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...