टेनिस : ज्वेरेव ने इटली ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश किया
टेनिस : ज्वेरेव ने इटली ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश किया
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एटीपी रैंकिंग में तीसरे पायदान पर मौजूद ज्वेरेव ने शुक्रवार को 1 घंटे और 48 मिनट तक चले मुकाबले में गोफिन को हराया।
सेमीफाइनल में 21 वर्षीय ज्वेरेव का मुकाबला शनिवार को एटीपी रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज क्रोएशिया के मारिन सिलिक से होगा।
सिलिक ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन के पाब्लो कर्ोनो को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से करारी शिकस्त दी थी।
--आईएएनएस