ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल में मनाया टेंशन फ्री डे
पंचकूला| ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर-12 में एसए 2 मूल्यांकन शुरू होने से पहले प्राइमरी ग्रेड के छात्रों के लिए टेंशन फ्री डे मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगों, खेलों, संगीत और नृत्य के साथ मस्ती की। बच्चों ने आउटडोर गतिविधियों के माध्यम से मौसम का आनंद भी लिया। स्कूल प्रिंसिपल निरंजना चटर्जी ने कहा कि छात्रों को लगातार रिमाइंडर भेजने के कारण अक्सर तनाव रहने लगता है, जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान बेहतर मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य चाहिए होता है।