पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. जयपुर, जोधपुर सहित प्रदेश के बड़े शहरों में बम धमाके कर दहशत फैलाने की योजना बनाने वाले इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों के मामले में सोमवार को एडीजे संख्या तीन बृजेश पंवार की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दिल्ली के तिहाड़ जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर लाए गए वकार अजहर व साकिब अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।
- आरोपी वकार अजहर को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4, 5, और 6 में आरोप सुनाए गए। इसके अलावा विधि विरुद्ध गतिविधियां अधिनियम की धारा 16, 17, 18 व 18ए व आईपीसी की धारा 212, 465, 467, 468 व 471 के तहत आरोप सुनाए गए।
- इस मामले में अगली सुनवाई 11 जून को होगी, इसी दिन इस मामले में ट्रायल शुरू होगी तथा तत्कालीन प्रतापनगर थानाधिकारी विद्याधर डूडी के बयान होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.