पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंथाइलैंड में बस और लॉरी की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गए हैं.
हादसा मध्य थाइलैंड के साराबुरी प्रांत में हुआ है.
थाई अखबार द नेशन के मुताबिक मरने वाले सभी लोग बस में सवार थे.
हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि बस में कितने लोग थे.
घटना
हादसे की शिकार हुई डबल डेकर बस बैंकॉक से रॉई एत जा रही थी.
द बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक दुर्घटना भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3.30 बजे हुई जब लॉरी ने अचानक सामने से आ रही बस को टक्कर मार दी.
लॉरी से टक्कर के बाद बस में आग लग गई. ख़बरों के मुताबिक पुलिस ने लॉरी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. और दुर्घटना की जांच की जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.