पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजकोट। शहर में एक और मासूम ज्यादती की शिकार हुई है। आजी डेम इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम को नाश्ता और नोट दिखाकर घर में बुलाया और उससे ज्यादती की। जब बच्ची की मां को इसकी जानकारी हुई, तो वह बुजुर्ग के घर पहुंची, तब वह उसकी बेटी के साथ ज्यादती कर रहा था। पुलिस थाने में लोगों की भीड़…
आजी डेम इलाके में किराए के मकान में रहने वाले परिवार की 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसे खेलता देख मां घर के काम में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद उनका मकान मालिक आया और उसने बताया कि उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाले सुदामा चौधरी ने घर में रखा है, जब मां उसके घर गई, तो वह उसकी बेटी के साथ ज्यादती कर रहा था। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आरोपी का जुलूस निकालने की मांग
महिला ने अपपी बच्ची को उससे छुड़ाया और घर ले आई। इस घटना से उसे इतना गहरा सदमा लगा कि वह गुमसुम हो गई। उसे क्या करना है, यह समझ में नहीं आ रहा था। रात उसने ऐसे ही काटी। सुबह जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देख उसे अस्पताल ले गई। वहां से इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। उसके पकड़े जाने पर उस इलाके के लोगों ने पुलिस से कहा कि उसे व्यक्ति को हमें सौंप दो। पुलिस के इंकार से लोगों ने कहा कि उसका जुलूस निकाला जाए।
3 महीने में 4 मासूमों से ज्यादती,एक की हत्या
शहर में पिछले 3 महीनों में चार मासूमों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। चुनारावाड इलाके में तीन साल की बच्ची को एक रिक्शा चालक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद उसकी हत्या भी कर दी। दूसरी घटना कालावड रोड पर आवास क्वाटर्स में 5 साल की बच्ची के साथ करसाणा के व्यापारी ने दुष्कृत्य किया। तीसरी घटना में एक भरवाड़ ने एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया था। यह चौथा किस्सा है। जिसमें आजी डेम इलाके में एक मासूम के साथ 57 साल के बुजुर्ग ने ज्यादती की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.