- Hindi News
- National
- Mohali News The 68 Year Old Khanpur Bridge Will Be Demolished For The Interchange Junction
मिटेगा वजूद इंटरचेंज जंक्शन के लिए गिराया जाएगा 68 साल पुराना खानपुर पुल...
}चंडीगढ़-खरड़ एलिवेटेड रोड का मेन इंटरचेंज जंक्शन बनेगा यहां
चंडीगढ़-खरड़ एलिवेटेड रोड ब्रिज का मेन इंटरचेंज जंक्शन जयंती की राव नदी पर बने खानपुर पुल एरिया में बनाया जाना है। इसको लेकर नेशनल हाई-वे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएअाई) ने जिला प्रशासन को खानपुर पुल को गिराने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही पुल को गिराने के चलते ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए रूट मांगा है। एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन ने एनएचएआई को साफ कर दिया है कि लोगों की सुविधा की पहले व्यवस्था की जाए और उसके बाद ही पुल गिराया जाएगा। साफ है कि करीब 68 साल पुरा यह पुल जो चंडीगढ़ के जन्म से पहले तैयार किया गया था, उसका गिरना अब तय है। 100 मीटर लंबा यह पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। इसे कई बार ठीक भी किया गया है। पुल पर ट्रैफिक कम करने के लिए इसके दोनों तरफ नदी में काज-वे बना कर रोड बनाई गई थी। अब इस पुल को गिरा कर एनएचएआई इस एरिया में इंटरचेंज जंक्शन का जाल बिछाएगा।
इसकेे जरिए एलिवेटेड ब्रिज रोड के ऊपर चढ़ने-उतरने, शहर में जाने-आने की सर्विस लेन आदी का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य के लिए नदी में पुल के दोनों ओर छोटे पुल बना दिए गए हैं और बड़े एलिवेटेड ब्रिज के लिए पिलर का निर्माण भी कर दिया गया है।