पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News The Agitation Will Start Again If The Bank Management Does Not Accept The Demands On March 13 Dc Sharma

बैंक प्रबंधन ने 13 मार्च को मांगें नहीं मानी तो दोबारा शुरू होगाा आंदोलन: डीसी शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर |हिमाचल ग्रामीण विकास बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ की बैठक रेस्ट हाउस हमीरपुर में हुई। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डीसी शर्मा ने प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा के बारे में पदाधिकारियों और सदस्यों से चर्चा की। वहीं बैठक में महासंघ ने सोलन के रीजनल मैनेजर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर उन्हें बैंक प्रबंधन से मूल बैंक पीएनबी में शीघ्र वापस भेजने की मांग उठाई। डीसी शर्मा ने कहा कि सोलन के रीजनल मैनेजर की कार्यशैली ठीक नहीं, अधिकारियों पर गलत तरीके से लोन बांटने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महासंघ का जो मांगों को लेकर आंदोलन प्रस्तावित था। उसे फिलहाल रोक दिया है। बैंक प्रबंधन के साथ 4 मार्च को बैठक हुई। जिसमें प्रबंधन ने अाश्वासन दिया है कि 13 मार्च को होने वाले बैठक में मांगों का मुद्दा रखकर प्रमुख मांगों को पूरा करवाने का हर संभव प्रयास होगा। जिसे देखकर यह आंदोलन कुछ दिन के लिए टाल दिया है। अगर प्रबंधन ने 13 मार्च को उनकी मांगे नहीं मानी तो दोबारा से प्रस्तावित आंदोलन को शुरू कर देंगे।
खबरें और भी हैं...