पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • The Bullet Train Work Running Between Ahmedabad Mumbai Will Start From December

बुलेट ट्रेन में 250 से 3000 रुपए होगा किराया, दिसम्बर से शुरू होगा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद | देश का महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट साबरमती से शुरू होगा। इसके लिए साबरमती रेलवे एथलेटिक ग्राउंड में तीन मंजिली बिल्डिंग तैयार होगी। साबरमती जेल रोड, धर्म नगर स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को एस्कलेटर से जोड़ते हुए इस स्टेशन को दांडी की थीम पर तैयार किया जाएगा। जिसका बाहरी आकार चरखे की तरह हाेगा। स्टेशन होगा तीन मंजिला...

मुख्य स्टेशन तीन मंजिला होगा जिसमें 1500 से अधिक गाड़ियों के पार्क करने की सुविधा होगी। एक मंजिल पर कार, दूसरी पर बस सहित अन्य वाहन और तीसरी मंजिल पर ऑटो और छोटी गाडिय़ां पार्क होंगी। नेशनल हाई स्पीड कॉर्पोरेशन (एनएचआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि साबरमती से शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के भूमि पूजन करने के बाद काम शुरू किया गया । साबरमती से मुंबई तक इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। साबरमती स्टेशन की डिजाइन कंसल्टेंट द्वारा तैयार की गई है। इसे जल्द ही अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

 

25 गुना ज्यादा चुकाया जाएगा जमीन का मुआवजा

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार हेक्टेयर जमीन की जरूरत हाेगी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा निर्धारित बाजार या सरकारी भाव से 25 गुना ज्यादा चुकाया जाएगा।

 

बुलेट ट्रेन प्रोेजेक्ट से 40 हजार को मिलेगा रोजगार

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत 4 हजार लाेगों को रेलवे बोर्ड की ओर से रोजगार मिलेगा। जबकि प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान 40 हजार से अधिक लोगों को इसमें रोजगार उपलब्ध होगा। इसके अलावा इससे संबंधित अन्य प्रोजेेक्टों से भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

 

बुलेट ट्रेन से समय बचेगा

यात्री विमान से कम किराए में अहमदाबाद से मुंबई तक की यात्रा कर सकेंगे। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा। अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचने, बोर्डिंग पास और सिक्यूरिटी जांच में लगने वाला समय बचेगा। यात्री तीन घंटे में मुंबई पहुंच जाएंगे।

 

वर्तमान स्थिति के अनुसार 250 से 3000 तक होगा ट्रेन का किराया

प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बुलेट ट्रेन का किराया जन सामान्य को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है। दो स्टेशनों के बीच के अंतर के अनुसार किराया 250 से 3000 रुपए तक होगा। यह किराया वर्तमान स्थिति के अनुसार तय किया गया है। बिजनेस क्लास में यात्रा करने वालों को ज्यादा किराया चुकाना होगा।

 

बुलेट ट्रेन से कम है शताब्दी और दूरंतों एक्सप्रेस ट्रेन का किराया

बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच की दूरी 3 घंटे में पूरी करेगा। इसका किराया 3000 रुपए होगा। जबकि शताब्दी अहमदाबाद से मंुबई की दूरी 7 घंटे में पूरी करती है और इसका किराया 1640 रुपए है। दूरंता एक्सप्रेस का फर्स्ट क्लास एसी का किराया 2210 और सेकंड एसी का किराया 1305 रूपए है।

 

 
खबरें और भी हैं...