पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रॉन्ग साइड आ रही कार दूसरी कार से टकराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला | पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर देर रात 2 कारों में टक्कर हो गई। हादसा देवीनगर और सेक्टर 2 के बीच से निकलने वाले हाईवे पर हुआ। रॉन्ग साइड आ रही कार मौके से फरार हो गई। जबकि, जो अपने रास्ते पर कार सीधी जा रही थी वो हाईवे के बीचों बीच पलट गई। लोगों ने कार चालक को सही सलामत कार से बाहर निकाल लिया। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक कार माजरी चौक की तरफ से सेक्टर 2 की ओर से हाईवे पर रॉन्ग साइड आ रही थी। इस कार की टक्कर उस कार के साथ हो गई जो जीरकपुर से कालका की ओर हाईवे पर जा रही थी। गाड़ियों की स्पीड ज्यादा थी जिस कारण हादसा हुआ।
खबरें और भी हैं...