- Hindi News
- National
- Ranchi News The Central Committee Of The Party Will Decide The Role Of Mla Vinod Singh In The Ls Elections
रास चुनाव में माले विधायक विनोद सिंह की भूमिका तय करेगी पार्टी की सेंट्रल कमेटी
रांची | राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले विधायक विनोद सिंह की भूमिका पार्टी की सेंट्रल कमेटी तय करेगी। शनिवार को सेंट्रल कमेटी की कोलकाता में शुरू हुई। झारखंड के राज्यसभा चुनाव के बारे में रविवार को चर्चा होगी। रविवार देर शाम तक इस पर निर्णय आने की संभावना है। शनिवार को विनोद सिंह ने कहा कि वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे भाजपा को लाभ हो। तो क्या आपका वोट कांग्रेस को मिलेगा, के सवाल पर विनोद सिंह ने कहा कि वे अभी इस विषय पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। सेंट्रल कमेटी का जो निर्णय होगा, वे उसे फॉलो करेंगे। गौरतलब है कि पिछले राज्यसभा चुनाव में पार्टी विधायक राजकुमार यादव पर क्राॅस वोटिंग का आरोप लगा था। इसको लेकर पार्टी ने जांच कमेटी भी बनाई गई थी। इन सब स्थितियों को देखते हुए इस बार पार्टी पहले से ज्यादा सजग है।