पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़के का किरदार निभाने के लिए रोमांचित हैं आकृति

लड़के का किरदार निभाने के लिए रोमांचित हैं आकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़के का किरदार निभाने के लिए रोमांचित हैं आकृति

दृश्य में कुल्फी (आकृति), जिसने अपनी मां निम्रत (श्रुति शर्मा) को खो दिया है, वह अपने पिता सिकंदर सिंह गिल (मोहित मलिक) की खोज में मुंबई के लिए रवाना होगी। अपने पीछे पड़े कुछ लोगों को चकमा देने के लिए वह सिख लड़के का रूप धर लेगी।
आकृति ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, \"\"शो में \'सरदार\' के रूप में मुझे अपना नया लुक वास्तव में बेहद पसंद आया।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"मैं अपने बड़े भाई से लड़के का व्यवहार करने, लड़के की तरह दिखने के गुर सीख रही हूं। सेट पर भी सबने मेरा लुक पसंद किया और इसे बहुत प्यारा कहा।\"\"
\'कुल्फी कुमार बाजेवाला\' स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होता है।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...