- Hindi News
- National
- Ranchi News The City Was In A Bad Condition Due To Rain Then The Municipal Corporation Started Cleaning
बारिश से बदहाल हुअा शहर तब सफाई में जुटा नगर निगम
हाेली के दूसरे ही दिन अधिकतर मुहल्लों में युद्धस्तर पर शुरू हुई सफाई
रांची | हाेली से पहले शनिवार काे हुई झमाझम बारिश से एमजी राेड सहित अधिकतर मुहल्लों में नाली का कचरा सड़क पर फैल गया था। इसे देखते हुए नगर निगम नालियों की सफाई में जुट गया है। बुधवार काे एमजी राेड से लेकर छाेटे मुहल्लों की नालियों की सफाई शुरू हाे गई। वार्ड नंबर 24, 26, 27, 28, 30 के अधिकतर मुहल्लों में सुबह से ही सफाईकर्मी नाली अाैर सड़क साफ करने में जुट गए थे। हालांकि जिन क्षेत्रों में नालियां ढंकी हुई हैं। उनकी सफाई नहीं हाे रही है।